सरगुजा

सीएम के जन्मदिन पर वार्डवासियों का एक जत्था प्रयागराज रवाना
22-Feb-2025 8:44 PM
सीएम के जन्मदिन पर वार्डवासियों का एक जत्था प्रयागराज रवाना

अम्बिकापुर, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर ब्रह्म वार्ड के नवनिर्वाचित युवा पार्षद राहुल त्रिपाठी (सन्नी)द्वारा अपने पूर्व संकल्प के अन्तर्गत महाकुम्भ स्नान के लिए 60 वार्डवासियों का एक जत्था प्रयागराज रवाना किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर और उपस्थित जन समुदाय को मिठाई खिलाकर मनाया गया।

महाकुम्भ प्रयागराज के लिए ब्रह्म वार्ड के जत्था रवाना करने अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, भाजपा नेता मुकेश तिवारी, पीयूष कुमार त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल, पार्षद जीतेन्द्र सोनी, अनुराधा गोस्वामी, उमेश अग्रवाल, मधु चौदहा, रोचक गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शशांक त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल कुसु, कान्हा अग्रवाल सहित सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट