सरगुजा
मेयर प्रत्याशी डॉ. तिर्की प्रचार के साथ-साथ मरीजों का कर रहे इलाज
05-Feb-2025 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 फरवरी। प्रचार भी और इलाज भी। कुछ इसी तर्ज पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की निगम चुनाव के चरम पर अपनी दिनचर्या बिता रहे हैं।
प्रतिदिन 6 वार्ड में सघन प्रचार-प्रसार के साथ ही वो वार्डों में मरीजों की तीमारदारी भी कर रहे हैं। प्रात: 7 बजे से प्रारंभ होने वाली प्रचार-प्रसार को समाप्त होते रात के 10 बजते हैं। इस दौरान वे जिन रास्तों से गुजरते हैं, परिजनों के निवेदन पर घर के बीमार सदस्यों का इलाज भी कर रहे हैं।
आज के प्रचार-प्रसार के दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, मंगल पांडेय वार्ड, बल गंगाधर तिलक वार्ड, शहीद चंद्रशेखर वार्ड और महावीर वार्ड का दौरा किया। प्रतिदिन की भांति इस दौरान उन्होंने कई मरीजों का इलाज भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे