सरगुजा

नपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सावित्री साहू, कांग्रेस से शिखा जायसवाल
28-Jan-2025 9:21 PM
नपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सावित्री साहू, कांग्रेस से शिखा जायसवाल

भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में विधायक राजेश अग्रवाल हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 28 जनवरी। लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस की ओर से युवा महिला प्रत्याशी शिखा जायसवाल, भाजपा से पुन: सावित्री दिनेश साहू पर पार्टी ने भरोसा जताया तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता की बहू ने भी नामांकन दाखिल किया। पूर्व भाजपा पार्षद की पुत्री ने वार्ड क्रमांक 9 से पार्षद पद हेतु कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया।

नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पद हेतु  कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के आखिरी दिन नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों के द्वारा गाजे-बाजे के साथ नामांकन रैली निकाली गई।

 इस नामांकन रैली में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए, जहां उनकी उपस्थिति में भाजपा के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। तो वहीं नगर अध्यक्ष और पार्षद पद हेतु कुछ निर्दलीयों प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेस ने इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु युवा चेहरा के रूप में नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल की पुत्री शिखा जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने पुन: नगर अध्यक्ष पद हेतु  सावित्री दिनेश साहू पर भरोसा जताया है।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता की बहू ने अपना नामांकन दाखिल किया है। भाजपा पार्षद आशा जायसवाल की पुत्री प्रिया जायसवाल ने वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

लखनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशी और 15 वार्डों में पार्षद पद हेतु भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर 36 प्रत्याशी ने अपना नामांकन  दाखिल किया है।

लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा से उर्मिला खालखो कांग्रेस से बंटू राम, वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशी दिनेश साहू, कांग्रेश से सुनीता साहू,निर्दलीय विवेक यादव, ओर रोहित गुप्ता,वार्ड क्रमांक 3 में भाजपा प्रत्याशी निशांत गुप्ता, कांग्रेस से भूपेंद्र जायसवाल, निर्दलीय पीयूष अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 4 में भाजपा से अमित बारी, कांग्रेस से अनिल गुप्ता , निर्दलीय शैलेंद्र साहू,वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान सिंह कांग्रेश से बबलू मझवार , वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा प्रत्याशी समीमउद्दीन कांग्रेस से साजिद खान, वार्ड नंबर 07 में भाजपा से नेहा बंसल कांग्रेस से इस्लामुल, निर्दलीय आशमा बेगम,वार्ड क्रमांक 8 में भाजपा से गायत्री अग्रवाल, कांग्रेस से कुंती विश्वकर्मा ,वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा से पूनम साहू कांग्रेस से प्रिया जायसवाल, वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा से रामनारायण दुबे कांग्रेस से रमेश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा से बृज किशोर पांडे कांग्रेस से ईश्वर राजवाड़े, वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा से संध्या देवी ठाकुर कांग्रेस से लक्ष्मी सिंह, निर्दलीय ममता चौरसिया,वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा से सीटू खडिय़ा कांग्रेस से चमेली भुइया ,वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा से संपत भुइया कांग्रेस से बघोलन वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा से राजेश सोनवानी कांग्रेस से उमेश सोनवानी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।


अन्य पोस्ट