सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद कल भाजपा कार्यालय( संकल्प भवन) में सरगुजा जिले के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें भारत सिंह सिसोदिया को नया अध्यक्ष घोषित किया गया। कल से उनके स्वागत समारोह अनवरत चल रहे हैं।
इसी कड़ी में आज संकटमोचन मंदिर, दर्रीपारा (मणिपुर) के पास भाजपा नेता अभय साहू के नेतृत्व में अपार जनसमूह ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसमें पुरूष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को महिलाओं और पुरुषों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर, माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य करके अपनी खुशी को प्रकट किया। इसके साथ ही अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आगामी नगर-निगम एवं पंचायत चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने हेतु संकल्प लिया गया।
इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता अभय साहू के साथ सुरेश मलिक,अनिल तिवारी, इंदर भगत, नरेंद्र सिंह, कृष्णानंद तिवारी, साई अग्रवाल, श्याम गुप्ता, सतीश साहू, सत्यम साहू, गांधी पासवान, मुनेश्वर साहू, रोहित सिंह, ज्ञानचंद, ननकू मुंडा, प्रदीप साहू, सावन केरकेट्टा, अवधेश केरकेट्टा, मिथलेश साहू, विकास साहू, मि_ू अग्रवाल, आयुष दुबे मौजूद थे।