सरगुजा

रामपुर और सरई टिकरा विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों की दी जानकारी
04-Jan-2025 9:05 PM
रामपुर और सरई टिकरा विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के निर्देशानुसार पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के तहत शासकीय राज मोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर की सहायक प्राध्यापकों की टीम ने 3 जनवरी को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरई टिकरा एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला रामपुर जिला सरगुजा के छात्र  छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी एवं उन्हें शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया। वर्तमान में महाविद्यालय में कला, विज्ञान, गृहविज्ञान , गणित, कंप्यूटर विज्ञान, लाइब्रेरी साइंस आदि अनेक विषयों में स्नातक स्तर पर अध्यापन किया जा रहा है।

 9 विषयों में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित  की जा रही है रसायन , वनस्पति विज्ञान, प्राणिविज्ञान, आहार एवं पोषण, मानव विकास, गणित, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास , एम. कॉम.की स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित की जा रही है।

पोषक विद्यालय संपर्क अभियान में प्राचार्य डॉ. एजेन टोप्पो,डॉ. अलका जैन, प्रियंका सिंह चंदेल, सृष्टि शेफाली मिंज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, करियर के अवसर, ऑनलाइन प्रवेसज प्रक्रिया महाविद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी।

 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले जयंती पर बालिका शिक्षा के महत्व पर चर्चा की और छात्राओं को बालिका शिक्षा  द्वारा आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।


अन्य पोस्ट