सरगुजा

घर में लगी आग, महिला झुलसी
29-Dec-2024 9:55 PM
घर में लगी आग, महिला झुलसी

लखनपुर, 29 दिसंंबर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर में रविवार की दोपहर घर में आग लगने से 50 वर्षीय महिला झुलस गई। उसे लखनपुर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम कंचनपुर में बुधियारो बाई (50) के घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई।

स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 1112 को फोन किया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक श्याम सुंदर चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

किन कारणों से महिला के घर में आग लगी अब तक नहीं पता चल सकता है। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट