सरगुजा

बारी समाज ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश का किया स्वागत
23-Dec-2024 9:51 PM
बारी समाज ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 23 दिसंंबर। भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनपुर पद हेतु भाजपा संगठन की ओर से युवा चेहरा दिनेश बारी को मौका दिया है। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

लखनपुर के बारी समाज के द्वारा नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी का आतिशबाजी ढोल नगाड़ा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। 

उत्तम बारी, मनोज बारी, विनोद बारी, मोटू बारी, बिट्टू बारी, छोटा बारी सहित समाज की महिला पुरुष ने भव्य रूप से उनका स्वागत किया है।  स्वागत कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सचिन बारी के निवास पर संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट