सरगुजा

ओम प्रकाश को रजत
18-Dec-2024 2:28 PM
ओम प्रकाश को रजत

अम्बिकापुर,18 दिसंबर। सरगुजा जिला के ओम प्रकाश यादव जूनियर नेटबॉल ़ में खेलते हुए छत्तीसगढ़ के लिए सिल्वर मेडल जीते हंै।

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता लुधियाना, पंजाब में 11 से 17 दिसंबर तक आयोजित थी। मैनपाट के किसान धर्मवीर यादव का बेटा अम्बिकापुर शहर के नेहरू विद्या मंदिर विद्यालय में अध्ययनरत है। ओम प्रकाश राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपने घर, परिवार, गांव और शहर का नाम रोशन किया।   राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश यादव बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है, जो गाँव से चलकर शहर में किराया का मकान रहकर पढऩे के साथ सुबह - शाम गांधी स्टेडियम में नियमित अभ्यास करता है, उसने आज खेल में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इस बडी उपलब्धि पर गांधी स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड पर विशेष रूप नेटबॉल खेल के लिए रजत सिंह, खुशबू गुप्ता, प्रियंका पैकरा, प्रज्ञा मिश्रा व सभी खिलाडिय़ों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट