सरगुजा

क्रिसमस कैरोल पर मसीही समाज ने निकाली रैली
08-Dec-2024 8:51 PM
क्रिसमस कैरोल पर मसीही समाज ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 8 दिसंंबर। रोमन कैथोलिक चर्च-अंबिकापुर के तत्वावधान में रविवार को नवापारा चर्च मैदान से क्रिसमस पर्व के पूर्व क्रिसमस कैरोल पर मसीही समाज द्वारा भव्य रैली निकाली गई।

इस रैली में लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,अंबिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की, अनुपम फीलिप, प्रेमानंद तिग्गा सहित समाज के हजारों लोगों ने इस विशाल सद्भावना शोभायात्रा में भाग लिया।

रैली अंबिकापुर नगर के आकाशवाणी चौक, जोड़ा पीपल, गुरुनानक चौक, महामाया चौक, देवीगंज रोड होते वापस नवापारा चर्च मैदान में जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह अन्य समाज के लोग व राजनीतिक दलों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


अन्य पोस्ट