सरगुजा

जेएमएम से चुने गए विधायक छोटे राजा का अम्बिकापुर से है गहरा नाता
24-Nov-2024 9:38 PM
जेएमएम से चुने गए विधायक छोटे राजा का अम्बिकापुर से है गहरा नाता

अम्बिकापुर, 24 नवंबर। अभी सम्पन्न झारखंड चुनाव में नगर ऊंटारी के भावनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा का अम्बिकापुर से बहुत गहरा नाता है। वे इक्कीस हजार से अधिक मतों से विजयी हुए हैं।

वे अम्बिकापुर के हस्ती भंवर दादा (अजय कुमार सिंहदेव) के साले हैं। अनंत देव झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस अलायंस के साथ विधायक बने हैं। वे नगर ऊंटारी राज परिवार के सदस्य हैं। भंवर दादा की बहू नीति सिंहदेव के मामा ससुर हैं। दादा और बहू नीति सिंहदेव दोनों अनंत देव के साथ निरंतर चुनाव प्रचार में रहे।

 अब जब पुन: झारखंड में जेएमएम सरकार बन चुकी है, ऐसे में यह प्रसन्नता की बात है कि अम्बिकापुर शहर का एक सीधा सा रिश्ता बन गया है। श्री देव के विजयी होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ काँग्रेस सचिव नीति सिंहदेव ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट