सरगुजा
आत्मानंद स्कूल में पेवर ब्लॉक निर्माण का भूमिपूजन
23-Nov-2024 10:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 23 नवंबर। नगर पंचायत लखनपुर में शनिवार को वार्ड क्रमांक 07 में स्थित आत्मानंद स्कूल में बनने वाले पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य लागत राशि 14.98 लाख का भूमिपूजन अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता , प्रिसिंपल संजय वर्मा , मुख्य नगर पालिका अधिकारी विधासागर चौधरी , उप - अभियंता प्रदीप कुमार एक्का, सफाई दरोगा चन्द्रशेखर चौधरी सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह , विनेश राम खलखो, रामहरि शर्मा इत्यादि अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


