सरगुजा

खीस्त राजा पर्व पर 24 को निकलेगी शोभा यात्रा
22-Nov-2024 8:35 PM
खीस्त राजा पर्व पर 24 को निकलेगी शोभा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 22 नवंबर। खीस्त राजा पर्व का भव्य आयोजन संत जेविय उ. मा. वि. नवापारा अम्बिकापुर परिसर में होगा।अम्बिकापुर के नवापारा स्थित महागिरजाघर में खीस्त राजा पर्व 2024 प्रार्थनापूर्ण तरीके से प्रात: 7 बजे से प्रारंभ होगा। यह पर्व पूरे वर्ष के धार्मिक आयोजन का समापन करता है। इसी के साथ नया पूजन वर्ष आरंभ होता है। यह पर्व येसु मसीह के सर्वोच्च शांति, प्रेम, न्याय तथा आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

24 नवंबर 2024 रविवार को प्रात: 07 बजे से संत जेवियर उ. मा. वि. अम्बिकापुर परिसर अन्तोनिस बड़ा, डी. डी. और नवापारा, नमना और सरगवां के पुरोहितगण की अगुवाई में शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा बेदाग ईश माता महागिरजा से प्रारंभ होकर कर्ताराम चौक, गाँधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, महामाया चौक से गुजरते हुए गुरूद्वारा तथा गुदड़ी बाजार चौक, जोड़ा पीपल, आकाश वाणी चौक से होकर उसुलाइन के सामने से गुजरते हुए संत जेवियर उ. मा. वि. अम्बिकापुर मैदान तक होगी। अम्बिकापुर के धर्माध्यक्ष डॉ. अन्तोनिस बड़ा के पावन कर कमलों से पवित्र यूखरिस्त बलिदान सम्पन्न होगा।


अन्य पोस्ट