सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 नवंबर। जल संसाधन विभाग संभाग क्र-1 अम्बिकापुर के कार्यपालन अभियंता अशोक प्रसाद निरंजन ने बताया कि जल संसाधन विभाग
अन्तर्गत श्याम घुनघुटटा परियोजना की दायी तट नहर के ग्राम खर्रा से ग्राम जगदीशपुर के बीच नहर लाईनिंग का कार्य, स्ट्रक्चरों का मरम्मत कार्य एवं नये स्ट्रक्चरों का निर्माण किया जाना है। जिसके कारण दायी तट नहर से लाभन्वित ग्रामों को रबी फसल के लिये पानी नहीं दिया जायेगा, जिसकी सूचना पूर्व में भी दी जा चुकी है।
श्याम घुनघुटटा के बायी तट नहर में रबी फसल के लिये पानी दिया जायेगा। बायी तट नहर से लाभान्वित ग्रामों (लिबरा से पुहपुटरा तक) रबी फसल के लिये भरपूर पानी दिया जायेगा। कार्यपालन अभियंता अशोक प्रसाद ने बताया कि कुछ किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है,जिसके कारण विभाग मरम्मत कार्य एवं नये स्ट्रक्चरों का निर्माण करवा रही है। दायी तट नहर से इस सीजन के रबी फसल के बाद ही पानी उपलब्ध हो पाएगा प्रभावित सभी ग्राम को इसकी सूचना पूर्व में दी गई है।


