सरगुजा

इंदिरा गांधी के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा-अमरजीत
20-Nov-2024 10:24 PM
 इंदिरा गांधी के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा-अमरजीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 20 नवंबर। मंगलवार को भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के कार्यालय पर सर्वप्रथम स्व इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

 उन्हें याद करते हुए अमरजीत भगत ने कहा कि इंदिरा जी में बाल्यकाल से ही देश प्रेम की भावना थी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की मदद करने के लिए वानर सेवा का गठन किया। जब 1966 में देश की कमान संभाली तो कई ऐतिहासिक निर्णय उन्होंने लिया। पहले बैंक की सेवा बड़े लोगों को ही मिल पाती थी, लेकिन बैंक की सेवा किसान व गरीब वर्ग को मिले इसके लिए उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए गरीबी हटाओ का नारा दिया व उनके उत्थान के लिए कई कार्य किया। इसी तारतंभ में 20 सूत्रीय कार्यक्रम चलाए गए। उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम को रणविजय सिंह, डॉक्टर लाल चंद्र यादव, नगर निगम पार्षद दीपक मिश्रा, अभिषेक सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर परवेज आलम, आदर्श बंसल, अमित मित्तल, सुनील सोनी, बउआ खान, मनीष पांडे, रोशन गुप्ता, प्रिंस, अनुभव दुबे, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद साबिर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरफ़ान सिद्दीक़ी ने किया।


अन्य पोस्ट