सरगुजा

विधायक राजेश अग्रवाल के निवास पहुंचीं कौशल्या देवी, स्वागत
27-Oct-2024 9:03 PM
विधायक राजेश अग्रवाल के निवास पहुंचीं कौशल्या देवी, स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर/लखनपुर, 27 अक्टूबर। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी का आगमन अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास लखनपुर में हुआ। उस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और क्षेत्र की बारे में विस्तार से चर्चा की।

विधायक राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या देवी से अपनी अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं तथा आने वाले समय में क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की और आने वाले समय में कार्ययोजना भी बनाई जाएगी, जिस पर अमल करने की बात कही गई।

 कौशल्या देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं प्रगति और छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके उपरांत अपने निवास के लिए प्रस्थान किया गया।  इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल पूर्व पार्षद राकेश अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, रवि अग्रवाल, राजेंद्र नीरज अग्रवाल राहुल अग्रवा, दिनेश बारी ,आलोक गुप्ता तबरेज आलम, आयुष डिहुलिया सहदूल  खान  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट