सरगुजा
नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण
27-Oct-2024 9:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 27 अक्टूबर। रविवार को वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद निधि से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद आशा जायसवाल के पार्षद निधि से बनवाया गया है।
सामुदायिक भवन का लोकार्पण अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहु,राजेंद्र जायसवाल,पार्षद अमित बारी, बृजकिशोर पांडेय,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी,उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का, सफाई दरोगा चन्द्रशेखर चौधरी,सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह,विनेश राम खलखो,रामहरि शर्मा इत्यादि अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


