सरगुजा

संभाग स्तर एकलव्य आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव, विजेता पुरस्कृत
26-Oct-2024 8:43 PM
संभाग स्तर एकलव्य आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयीन राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2024-25 के अंतर्गत संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर, एवं गांधी स्टेडियम में शनिवार को संपन्न हुई।

दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से प्रारंभ हुई और 25 अक्टूबर को संपन्न हुआ। जिसमें पांच जिलों के सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया तथा सूरजपुर के लगभग 1072 छात्र-छात्राओं ने बहुत ही हर्षोल्लास से प्रतिभाग किया। कलेक्टर विलास भोसकर ने भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, चेस, योग तथा तैराकी आदि 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बहुत ही तत्परता के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन चल रहे कबड्डी का फाइनल मैच हुआ। सायं 3 बजे प्रतियोगिता के पूर्ण होने के उपरांत परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें विजेताओं को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान पांच जिलों के प्राचार्यों की उपस्थिति रही, जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के प्राचार्य  ए.के.सिंह, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली के प्राचार्य अरविंद अशोक तिग्गा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एस.के. यादव, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय  सीतापुर के प्राचार्य अशोक गोस्वामी, प्राचार्य उदयपुर पवनकुमार वर्मा आदि की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल अधिकारी प्रमोद मिश्रा तथा कोच आनंदधर दीवान की उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

जिला शिक्षा कार्यालय से लगे से व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से यह प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालित हो सकी। इसके अतिरिक्त दस शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों और अन्य स्कॉट में आए शिक्षकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन  वासु कुमार सरदार तथा आशांशु त्रिपाठी ने किया।


अन्य पोस्ट