सरगुजा

दिव्यांगों को सहायक उपकरण
20-Sep-2024 8:52 PM
दिव्यांगों को सहायक उपकरण

जरही/भटगांव, 20 सितंबर। जरूरतमंद दिव्यांगों को सहायक उपकरणों  का वितरण किया।

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल, बिलासपुर की अध्यक्षा पूनम मिश्रा और उनके सहयोगियों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर समाज के प्रति अपने उतरदायित्व को निभाते हुए भटगांव क्षेत्र की सुहानी महिला समिति के सदस्यों के बीच पूनम मिश्रा अपने सहयोगियों संगीता कापरी, अनीथा फ्रैंकलिन, इप्शिता दास, बबीता गुप्ता, पूनम सिंह के साथ मनोरंजन गृह , जरही, भटगांव  क्षेत्र के समीपस्थ प्रभावित गाँवों से जरूरतमंद दिव्यांगों  को उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सहायक उपकरणों  का वितरण किया।

सफ़ीक़ कुरैशी, निवासी भटगांव को वॉकर तथा तीन हितग्राहियों क्रमश: किसुन डुमरिया, अशोक कुमार भटगांव तथा दीपक सिंह जरही को बैसाखी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में रोजी कुमार अध्यक्षा, सुहानी महिला समिति के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट