सरगुजा
चुनाव बैलेट पेपर से हो-नीति सिंहदेव
14-Sep-2024 8:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 14 सितंबर। कांग्रेस नेत्री नीति सिंहदेव ने जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को ईवीएम से चुनाव कराने पर आशंका है। उन्हें ईवीएम पर आज भी भरोसा नहीं है। आशंका दूर करने के लिए चुनाव बैलेट पेपर से ही हो।
नीति सिंहदेव ने आगे कहा कि देश की जनता देश की आत्मा है। उसे यह पता है कि किसके संरक्षण में वह आराम से सुरक्षित रह सकता है। ईवीएम ने तो मतदाताओं से उनकी स्वतंत्रता ही छीन ली है और मतदाता बस मशीन के गुलाम हो गए हैं। उनके सारे अधिकार मशीन के वश में हो गए हैं वे बस अंगूठा दबा कर घर लौट रहे हैं। मैं मांग करती हूँ कि होने वाला नगर निकाय सहित सभी चुनाव बैलेट पेपर से ही कराया जाये। मतदाता ही देश के निर्माता हैं और चुनाव हमारे देश की शान है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे