सरगुजा
अग्रवाल समाज के नए सदस्यों की नियुक्ति
08-Sep-2024 10:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 सितंबर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई की बैठक श्री अग्रसेन भवन अंबिकापुर में संपन्न हुई , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल के निर्देशानुसार कृष्ण कुमार अग्रवाल को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अरविंद सिंघानिय को प्रदेश उप महामंत्री का दायित्व सर्वसम्मति से दिया गया।इसी कड़ी में प्रदेश का संभाग में उपाध्यक्ष के पद पर विकास अग्रवाल तथा सरगुजा जिले हेतु प्रमोद अग्रवाल को सरगुजा जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


