सरगुजा
दीक्षांत समारोह में शहर की अनामिका पुरस्कृत
07-Sep-2024 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 सितंबर। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पंचम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दीक्षांत समारोह में शहर की अनामिका सिन्हा पुत्री आलोक सिन्हा सिंह को पीआईएससी फिजिक्स में मेरिट सूची में छठवां स्थान अर्जित करने पर पुरस्कृत किया गया। अनामिका ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर सरगुजा जिले का नाम रोशन किया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अनामिका डीपी विप्र कॉलेज बिलासपुर की छात्रा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


