सरगुजा

जागरूकता शिविर सहित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला
06-Sep-2024 8:12 PM
जागरूकता शिविर सहित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 सितंबर। गत दिवस महिला थाना एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा होली क्रॉस हॉस्पिटल अम्बिकापुर में जागरूकता शिविर सहित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान महिला थाना पुलिस टीम द्वारा चिकित्सालय संस्थान में कार्यरत स्टाप को उनके वैधानिक अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज द्वारा चिकित्सालय संस्थान में कार्यरत स्टाप को नवीन कानून के बारे में जानकारी दी गई, नवीन कानूनों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई के प्रावधान किये गए हैं, साथ ही निश्चित समय सीमा के भीतर प्रकरण न्यायालय में पेश करने के प्रावधान किये गए हैं, जिससे दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ साथ पीडि़तों को समय पर न्याय प्राप्त होगा। पुलिस टीम द्वारा वर्तमान समय में हो रहे महिला संबंधी अपराधों के बारे में महिला स्टाप को जानकारी दी गई, चिकित्सालय संस्थान में कार्यरत स्टाप को कार्यस्थल पर महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई।

उप निरीक्षक रश्मि सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्य को नहीं देने के साथ साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई,

 

सोशल मीडिया से होने वाले दुष्प्रभाव सहित अंजान व्यक्तियों का मित्रता अनुरोध स्वीकार नहीं करने की समझाईस दी गई, ताईक्वांडों ट्रेनर राधेश्याम मानिकपुरी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ संस्थान में कार्यरत स्टाफ को सेफ्टी पंचेस का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना एवं थाना गांधीनगर के अधिकारी कर्मचारी, हॉली क्रॉस हॉस्पिटल से सिस्टर ममता टोप्पो, एवं संस्थान में कार्यरत महिला स्टाफ काफी संख्या में शामिल रहे।


अन्य पोस्ट