सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 20 अगस्त। अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक एनएच-343 पर जानलेवा गड्डों के सुधार के सम्बन्ध में जनपद सदस्य ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर सहित अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 343 एवं थाना प्रभारी राजपुर को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी कि सडक़ का मरम्मत कार्य 10 दिवस के अन्दर नहीं किया जाता है तो उसके पश्चात यूथ कांग्रेस बलरामपुर के द्वारा एनएच-343 पर राजपुर में सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा।
इन दिनों एनएच 343 राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद ही खस्ताहाल स्थिति में हो गया है। मुख्य सडक़ पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं कि अब वाहन चालकों को सडक़ों पर चलने में कई मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ पर बने गड्डों के कारण कई मोटरसाइकिल सवार चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं वहीं चार पहिया वाहनों के पहिये सडक़ पर बने गड्डों पर पडऩे से उनके टायर या तो फट जा रहे हैं या फिर पंचर हो जा रहा है।
दो राज्यों को जोडऩे वाले इस जर्जर सडक़ के सुधार हेतु जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि एनएच-343 पर अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक 110 कि.मी. तक बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गये हैं, जो विभागीय लापरवाही के कारण भरे नहीं जा रहे हैं, और कहीं भरे भी जा रहे हैं तो बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों से भरे जा रहे हैं। जिसके कारण दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, गाडिय़ों के टायर फट रहे हैं, लोगों को जान-माल की हानी हो रही है। इस सडक़ में पडऩे वाले गागर, गेऊर, महान आदि के पुल के साथ छोटे- छोटे पुल-पुलिया पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, जिनके स्थाई मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने उक्त एनएच-343 सडक़ अम्बिकापुर से रामानुजगंज 110 किलोमीटर को तत्काल सुधार कर आवागमन हेतु सुगम बनवाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सडक़ का मरम्मत कार्य 10 दिवस के अन्दर संतोषजनक नहीं किया जाता है तो उसके पश्चात यूथ कांग्रेस बलरामपुर के द्वारा एनएच-343 पर राजपुर में सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। जिसके लिए सम्बंधित विभाग जिम्मेदार होगा।


