सरगुजा
सीतापुर,30 जुलाई। वल्र्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था के 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था।
इस अवसर पर अतिथि जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ने वल्र्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह एक महान कार्य है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्तदान कर जीवन बचाना है। रक्तदान को लेकर लोगों में ये गलतफहमी है कि इससे कमजोरी होती है। लोगों के अंदर व्याप्त इस भ्रम को दूर करने के लिए समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन होना चाहिए। ताकि लोगों के अंदर जागरूकता पैदा हो सके और वो रक्तदान कर सके। मैं उम्मीद करता हूँ कि संस्था द्वारा हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान से लोगों में जागरूकता आएगी।
इस दौरान रक्तदान शिविर में 30 लोग शामिल हुए थे। जिसमें से 16 लोगों ने अपना रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता नीलम बरवा, पुष्पा तिर्की,जूलियस एक्का,नरेंद्र भगत, ममता तिर्की समेत बीएमओ डॉ.अमोश किंडो, दिलीप चंद्रा, लैब टेक्नीशियन कमलेश गुप्ता समेत मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से एम वो डॉ.निकिता, एमएलटी संध्या सिंह, सुनील कुजूर,रमेश गुप्ता,रीता थॉमस समेत ब्लडबैंक के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।