सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा कारगिल विजय दिवस के 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर त्रिदिवसीय विजय करगिल प्रदर्शनी का आयोजन अंबिकापुर के संस्कृति भवन राजमोहनी के सभा गृह में आयोजित किया,जिसमें प्रदर्शनी का उद्घाटन विजय दीपक जला कर किया गया एवं समापन के अवसर पर केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार सावित्री ठाकुर ,छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ जन एवं नगर के प्रबुद्ध जनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी अवलोकन के बाद मंत्री सावित्री ठाकुर के द्वारा युवा मोर्चा की तारीफ करते हुए कहा कि विजय करगिल दिवस को याद में एक अच्छी और सुनियोजित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है और आने वाली पीढिय़ों को कारगिल युद्ध के बारे में अवश्य जानना चाहिए किस प्रकार से संघर्ष करके हमारे वीर योद्धाओं ने हमे इस पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में विजय बनाया।
इस अवसर पर एक पौधा अपनी मां के नाम पर मंत्री जी के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,करता राम गुप्ता,मनोज गुप्ता,विकाश पांडेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,जिला महामंत्री भाजयुमो अंशुल श्रीवास्तव,संजीव वर्मा ,अमोघ कश्यप,रविकांत उरांव,मनीष दुबे,शानू कश्यप,विकाश शुक्ला,श्रीधर केसरी, हर्ष जायसवाल,अभिनन्दन सिंह,निशांत सिंह, रोहित कुशवाहा, दीपक यादव,प्रिंस चौबे, लव दुबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


