सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 9 जुलाई। शासकीय कन्या उमावि अम्बिकापुर में शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं शाला विकास समिति / एसएमडीसी के अध्यक्ष परमबीर सिंह बावरा एवं त्रिलोक कपूर कुशवाहा पूर्व नगर निगम सभापति अम्बिकापुर एवं वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे,पार्षद अजय सिंह,पार्षद मधुसूदन शुक्ला उपस्थित हुए।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। छात्राओं ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया।विधायक ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर पुस्तक वितरण किया गया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान विधायक विद्यालय में छात्राओं के स्वच्छ एवं शीतल पेयजल हेतु दो वाटर कूलर प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के अन्तर्गत विद्यालय के कक्षा 9वीं के सभी पात्र छात्राओं को सायकल वितरण किया गया एवं सभी छात्रओं को समय पर उपस्थित होकर खूब मन लगाकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी तारतम्य में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत विद्यालय प्रागण में विधायक द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य आर एल मिश्र द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक एवं छात्राएं विद्यालय में उपस्थित थे।


