सरगुजा
स्केटिंग के गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अंबिकापुर का आर्यव
01-Jul-2024 9:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 1 जुलाई। भारत के सभी राज्यों से आये 150 बच्चों ने लगातार 75 घंटे स्केटिंग करके गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इस विश्व रिकार्ड में शहर के स्कूली छात्र आर्यव पांडेय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बेलगाम ( कर्नाटक) में 26 मई से 31 मई तक शिव गंगा स्केटिंग क्लब में उक्त आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 6 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद सभी को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।
अंबिकापुर शहर के 11 वर्षीय आर्यव पांडेय ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर का मान बढ़ाया है। आर्यव पांडेय शहर के सहायक उप निरीक्षक बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडेय के बेटे है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे