सरगुजा

अहिल्याबाई के 300वीं जयंती पर कार्यशाला
30-Jun-2024 11:28 PM
अहिल्याबाई के 300वीं जयंती पर कार्यशाला

अम्बिकापुर, 30 जून। संस्कार सेवा समिति अंबिकापुर द्वारा देवी अहिल्याबाई के 300वीं जयंती समारोह आयोजन हेतु प्रणव भवन सुभाष नगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य वक्ता डॉ. पुनीत राय ने देवी अहिल्याबाई के कृतित्व, सादगी, धर्मपरायणता, कुशल प्रशासन, दूरदर्शिता एवं उज्जवल चरित्र के बारे में प्रकाश डाला। समारोह समिति के संयोजक विनोद गुप्ता ने देश के वास्तविक नायक, नायिकाओ के बारे में छात्रों को अवगत कराने के गुरुत्तर दायित्व के निर्वहन हेतु शिक्षकों से आग्रह किया। विभाग संघचालक जलजीत सिंह ने कहा कि संकल्प और धैर्य से बड़े-बड़े कार्य सहजता से सम्पन्न हो जाते है। देवी अहिल्याबाई इसकी अद्वितीय उदाहरण है। इस अवसर पर सह संयोजक विश्वास तिवारी,संस्कार सेवा समिति के सचिव अजय मिश्र, हेमंत नाग, अर्चना पाठक, नीना सिंह, विष्णु गुप्ता जयराम मिश्र, अजय तिवारीउपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट