सरगुजा

नशीली इंजेक्शन संग आरोपी गिरफ्तार
08-Jun-2024 4:29 PM
नशीली इंजेक्शन संग आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,8 जून। नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 6 जून को थाना गांधीनगर पुलिस टीम टाउन पेट्रोलिंग एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हुई थी, इसी दौरान पट्रोलिंग को देखते ही साईबाबा मंदिर सुभाषनगर मुख्य सडक़ पर सामने की ओर से मोटर सायकल सीजी/15/3809 का चालक पुलिस टीम को देखकर अकारण ही अपनी गाड़ी मोडक़र तेजी से भागने लगा।

पुलिस टीम को किसी संदिग्ध गतिविधि की आशंका होने पर संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।  संदेही द्वारा अपना नाम रविपाल (20 वर्ष) पंडोपारा जयनगर जिला सूरजपुर हाल मुकाम अमुल कॉलोनी सुभाषनगर थाना गांधीनगर का होना बताया।

 पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर पि_ू बैग में रखे हुए 54 प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन  कीमती अनुमानित 25000/- रुपये जब्त किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया।

 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में धारा 22 (सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट