सरगुजा

दोपहिया चोरी, आरोपी गिरफ्तार
06-Jun-2024 9:26 PM
दोपहिया चोरी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 जून।
दोपहिया वाहन चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दोपहिया बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक अंकित ताम्रकार निवासी केदारपुर थाना कोतवाली अम्बिकापुर ने 12 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना के दिन वह अपने दोपहिया वाहन एच. एफ. डीलक्स को अपने घर के बाहर खड़ा कर घर के अंदर चला गया था कि इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के मकान के बाहर खड़े दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया। 

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी के सम्बन्ध में मुखबिर तैनात किये गए थे। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त वाहन को संदेही परमेश्वर लकड़ा अपने कब्जे में छुपा कर रखा है।
 
संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। संदेही द्वारा अपना नाम परमेश्वर लकड़ा गंगापुर स्कूलपारा थाना गांधीनगर का होना बताया। 

आरोपी ने चोरी की मोटरसायकल को अपने कब्जे मे छुपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया दोपहिया वाहन बरामद किया गया।  आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट