सरगुजा

अश्लील वीडियो फैलाने की धमकी दे रेप, आरोपी गिरफ्तार
06-Jun-2024 9:14 PM
अश्लील वीडियो फैलाने की धमकी दे रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 जून।
नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप करने के बाद अश्लील वीडियो  बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार दैहिक शोषण करने के आरोपी को मणीपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने 5 जून को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लडक़ी को लब्जी मणीपुर निवासी संजू लकड़ा द्वारा शादी करने का झांसा देकर 14 फरवरी 2022 को अपने घर ले जाकर रेप किया था। घटना के दौरान आरोपी द्वारा पीडि़ता का अश्लील वीडियो बना लिया था, इस बीच आरोपी द्वारा पीडि़ता के साथ लगातार रेप किया गया। 

पीडि़ता द्वारा मना करने पर अश्लील वीडियो  वायरल करने की धमकी देकर 22 मई 2024 तक रेप किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी संजू लकड़ा की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की।

 आरोपी ने रेप करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं दोपहिया जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट