सरगुजा
चोरी के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
05-Jun-2024 10:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बतौली, 5 जून। बतौली में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुई चोरी में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे। पुलिस को किसी प्रकार की कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस की कई टीम चोरों की तलाश में लगी हुई है।
मंगलवार को रायपुर की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने दुकान से नमूने हासिल किए थे। डॉग स्क्वाड भी बुलाया गया था।
जांच के दौरान काउंटर के दराजों को खोला गया तो चोरी में गए जेवरों में से कई सामग्री काउंटर के दराज में ही मिल गए। जिससे 22 लाख की चोरी अब 6-7 लाख रुपये पर आ गई है। दराज से 10 तोले सोने के नाक के कील, चांदी के 10 किलो के पायल और अन्य जेवरात बरामद हो गए हैं।
चोरी गए सामान में चांदी के बर्तन 6 किलो, चांदी के सिक्के डेढ़ किलो और कुछ अन्य जेवरात के साथ 13 हजार रुपये चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान की कीमत 6 से 7 लाख रुपये आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे