सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 जून। यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 83 वाहन चालकों से 59450/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।
वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 24 वाहन चालकों से 7200/- समन शुल्क वसूल किया गया, मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 7 वाहन चालकों से 2100/- समन शुल्क वसूल किया गया। दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 4 वाहन चालकों से 2000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है। बिना वर्दी के सार्वजानिक सेवा का वाहन चलाने वाले 4 वाहन चालकों से 1200/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 8 वाहन चालकों से 16000/- समन शुल्क वसूल किया गया।
रेड सिग्नल जम्प करने वाले 8 वाहन चालकों से 2400/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। असवैधानिक पार्किंग के मामले में 3 वाहन चालकों से 900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 10 वाहन चालकों से कुल 22750 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।