सरगुजा

एबीवीपी ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
01-Jun-2024 8:41 PM
एबीवीपी ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 जून।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में पीजी कॉलेज कैंपस अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा (रोनी) ने बताया कि गर्मी को देखते हुए कॉलेज में वाटर कूलर की व्यवस्था कराई जाए और हर क्लास रूम के पंखों को ठीक कराए जाएं। 

मार्च में हुए पेपर का रिजल्ट अभी तक नहीं घोषित हुआ है,जल्द से जल्द घोषित हो। 

महाविद्यालय अध्यक्ष ने कहा है वाटर कूलर और पंखे सोमवार तक ठीक नहीं होते हैं तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी और इसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन होगा। इस दौरान कैंपस मंत्री आस्तिक सिंह,कैंपस उपाध्यक्ष सृष्टि सिंह और महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट