सरगुजा

सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीने वाले 11 आरोपी किये गए गिरफ़्तार
31-May-2024 8:20 PM
सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीने वाले 11 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

अंबिकापुर, 31 मई। सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीने वाले 11 आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया।

पुलिस टीम द्वारा 9 प्रकरणों में 11 आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा रोजगार कार्यलय के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए आरोपी  हेमसिंह सूरजपुर, परमेश्वर राम सूरजपुर, कुम सिंह  सूरजपुर,  अनूप कश्यप सुभाष चौक गांधीनगर,  देवेंद्र गुप्ता अंबिकापुर, विकास दास अंबिकापुर,  भारत सिंह लुन्ड्रा के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण दर्ज किये गए हैं।

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गाड़ाघाट मेन रोड में सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए आरोपी  रंजीत कश्यप गोधनपुर गांधीनगर, प्रभाकर तिवारी बौरीपारा शिकारी रोड, शुभम त्रिपाठी सत्तीपारा अम्बिकापुर,  हरिहर प्रधान  नवापारा के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 2 प्रकरण दर्ज किये गए है।


अन्य पोस्ट