सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 31 मई। शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में 2 आरोपियों को दरिमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने 29 मई 2024 को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीडि़ता वर्ष 2023 में अपने रिश्तेदारों के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने गयी हुई थी। कार्यक्रम में ग्राम कटिंदा लखनपुर निवासी दिनकर सिंह पैकरा उफऱ् दिलकर भी आया था। कार्यक्रम के दौरान दिलकर मौका पाकर अपने साथी सनम उफऱ् नंदकुमार पैकरा के सहयोग से पीडि़ता को खींचकर कमरे में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर रेप किया और बाद में पत्नी बना कर रखने की बात बोलकर किराये के रूम में रखकर लगातार रेप किया और अब साथ मे रखने से इंकार कर रहा है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपना नाम दिनकर सिंह पैकरा उफऱ् दिलकर कटिंदा लखनपुर, सनम सिंह पैकरा उफऱ् नंदकुमार छिंदकालो थाना दरिमा का होना बताया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।