सरगुजा
अंबिकापुर, 30 मई। थाना गांधीनगर द्वारा 2 प्रकरणों मे आरोपियों के कब्जे से कुल 17 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती लगभग 2550/- रूपये जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक़ गांधीनगर पुलिस टीम को 30 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि डेयरी फॉर्म रोड गांधीनगर निवासी उर्मिला यादव अपने कब्जे में अवैध हाथ भट्टी का बना हुआ भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौक़े पर पहुंचकर महिला संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। उसके कब्जे में रखे 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन की तलाशी लेने पर कुल 9 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती 1350/- रुपये बरामद किया गया। महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
एक अन्य मामले में थाना गांधीनगर पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांधीनगर घसियापारा निवासी किरण सोनवानी अवैध हाथ भट्टी का बना हुआ भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर महिला संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की।
उसके कब्जे में रखे 5 लीटर क्षमता वाले 2 नग प्लास्टिक जरीकेन की तलाशी लेने पर की तलाशी लेने पर कुल 8 लीटर महुआ शराब कुल किमती 1200/- रुपये आरोपिया के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।