सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 31 मई। शादी का झांसा देकर जबरन रेप करने के मामले में आरोपी को महिला थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने 29 मई को महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की जानपहचान ग्राम मांजा लखनपुर निवासी हरिओम से पूर्व में हुई थी। जानपहचान बाद हरिओम प्रार्थिया से बातचीत करता था एवं पसंद करने की बात बोलकर अक्सर शादी करने की बात बोलता था, कि घटना दिनांक 05 नवंबर 2023 को आरोपी हरिओम प्रार्थिया के रूम में आकर शादी करने का झांसा देकर जबरन रेप किया।
घटना के बाद 2 मई तक लगातार आरोपी द्वारा प्रार्थिया से शादी करने का झांसा देकर रेप किया और अब शादी नहीं कर रहा है।
पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना नाम हरिओम दास मांजा लखनपुर जिला सरगुजा का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।