सरगुजा

आईटीआई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
30-May-2024 9:02 PM
आईटीआई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 30 मई।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर में गुरुवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर के द्वारा संस्था में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के मन में सेवा भावना विकसित करने हेतु सुरक्षित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में संस्था के प्राचार्य सी एस पैकरा ने रक्तदान कर बच्चों को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान संस्था के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। 

शिविर में चिकित्सा विभाग के डॉ. शारदा भगत, रमेश गुप्ता, संगीता पैकरा, अंजुला मिश्रा एवं रीता थॉमस के द्वारा रक्तदान के महत्व को बताया। शिविर में संस्था के प्राचार्य  चंदेश्वर सिंह पैकरा, प्रशिक्षण अधिकारी अमित ठाकुर, रहमान अली, नरेश साहू, अजय मिश्रा, अशेष सिन्हा, जयसन्त कुश्वाहा, नरेन्द्र सिन्हा, राजेश सोनी, सुखनंदन, उमेश सूर्यवंशी सहित अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट