सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 मई। नाबालिग से रेप के मामले में नाबालिगसमेत 2 आरोपियों को लुन्ड्रा पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी द्वारा 28 मई को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मई को भतीजी अपने चाचा के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। भीड़ होने से नाबालिग पीडि़ता बाजार के पास रुक गई थी और चाचा वापस घर आ गया था। बाद में गणेश नामक युवक और अन्य एक नाबालिगपीडि़ता को घर छोडऩे की बात बोलकर अपने दोपहिया में बैठा कर अपने घर ले गए और नाबालिग अपने घर चला गया। बाद में आरोपी गणेश ने पीडि़ता के साथ रेप किया और बाद में पीडि़ता को पुन: बाजार के पास ले जाकर छोड़ दिया। बाद में गणेश और नाबालिग वापस बाजार आकर पीडि़ता को अपने साथ दोपहिया पर बैठाकर उसके घर छोड़ दिए। पुलिस टीम के प्रयास से आरोपी गणेश एवं नाबालिग की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम गणेश घासी लुन्ड्रा का होना बताया। आरोपी ने रेप करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से दोपहिया वाहन बरामद किया गया। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया