सरगुजा

सालाना उर्स प्रोग्राम 8 -9 जून को
29-May-2024 9:13 PM
सालाना उर्स प्रोग्राम 8 -9  जून को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 29 मई।
आपसी प्रेम भाईचारे तथा सौहार्द को बढ़ावा देने के नजरिए से हर साल की तरह इस साल भी ग्राम बंधा जूनाडीह स्थित हजरत बाबा जामाशाह रह. अलै. के मजार शरीफ में सालाना उर्स  प्रोग्राम का आयोजन 8 एवं 9 जून  को मुकर्रर किया गया है। 

मुताबिक प्रोग्राम के एक रोज पहले जामा मस्जिद से 4 बजे मुस्लिम कौम के लोगों द्वारा 8 जून बस  स्टैंड होते हुए मजार शरीफ में चादर पोशी किया  जाएगा तथा दूसरे रोज़ गीत संगीत से लबरेज मेहफिल- ऐ -कव्वाली  की प्रस्तुति  बाहर से आये  मशहूर फनकार कव्वाला करिश्मा ताज एवं कव्वाल हबीबअजमेरी  के द्वारा 9 जून को पेश की जाएगी। लखनपुर  में कव्वाली (उर्स) कराये जाने की रिवायत काफी पुरानी रही है। 

कव्वाली प्रोग्राम के लिए कमेटी गठित किया गया है।


अन्य पोस्ट