सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 मई। सरगुजा पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 99 वाहन चालकों से 55850/- रुपये समन शुल्क वसूल किया।
वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 29 वाहन चालकों से कुल 8700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर 19 वाहन चालकों से 5700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी चलने वाले 09 वाहन चालकों से कुल 4500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, बिना वर्दी के सार्वजानिक सेवा का वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों से 1200/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, खतरनाक ढंग से वाहन चलने वाले कुल 03 वाहन चालकों से कुल 6000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, रेड सिग्नल जम्प करने वाले कुल 03 वाहन चालकों से 900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 13 वाहन चालकों से कुल 18850/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।