सरगुजा

पहले तालाब गहरीकरण फिर पाटा जा रहा
28-May-2024 8:43 PM
पहले तालाब गहरीकरण फिर पाटा जा रहा

ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाया शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 28 मई।
विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरता के आश्रित ग्राम भरतपुर में शासकीय पैसों का दुरुपयोग सरपंच द्वारा करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते बताया कि ग्राम भरतपुर में पूर्व में सरपंच के द्वारा सन 2019 से 2021 तक रोजगार गारंटी के तहत 3.76.974लाख की तालाब गहरीकरण के लिए स्वीकृति शासन द्वारा मंज़ूर हुआ था। कार्य पूर्ण कर मुल्यांकित राशि 3.19 लाख मजदूरों के खातों आहरण भी किया जा चुका है। अब इस तालाब को प्रस्ताव बनाकर  सरपंच द्वारा तालाब का मिट्टी डालकर पाटने का काम किया जा रहा है जिसके लिए 3 लाख की स्वीकृति जनपद के द्वारा 15वें वित आयोग की राशि से किया गया है।

खेल मैदान के नाम पर सरपंच के द्वारा शासकीय की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि किसी भी तालाब को किसी भी स्थिति में पाटने का आदेश नहीं है। शासन एक तरफ जलस्तर सुधारने कृषि के लिए और पानी की समस्या से दूर करने के लिए कई गांव में तालाब गहरीकरण कुआं खुदवा कर  करोड़ रूपये खर्च कर रही है और एक तरफ ग्राम पंचायत गोरता के सरपंच के द्वारा शासकीय की राशि को दुरुपयोग कर अपने निजी लाभ के लिए तालाब को पाटने का काम किया जा रहा है।

यह भी आरोप है कि मजदूरों से काम न कर जेसीबी के माध्यम से मिट्टी खुदाई कर तालाब को पाटने का काम किया जा रहा है। गांव में ऐसी कई जगह शासकीय भूमि है जिस पर खेल मैदान  बनाया जा सकता है, पर ग्रामवासियों के अवैध कब्जे के कारण उन जगहों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

इस संबंध में सरपंच सहोदरी उइके से चर्चा करने पर बताया कि ग्रामीणों को खेलने के लिए मैदान नहीं है, जिसके लिए तालाब को पाटने का काम  किया जा रहा है 3 लाख की स्वीकृति मिली है।

जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश पांडे  से फोन से चर्चा करने पर बताया कि तालाब पाटने मेरी जानकारी में नहीं है आपके द्वारा पता चला है मैं इसको जांच करता हूं।
 
तहसीलदार नीरज कौशिक द्वारा इस संबंध में चर्चा करने पर बताया कि सरपंच द्वारा तालाब को पाटने का काम कर रहा है तो पूर्णता गलत है। शिकायत मिलेगी तो जांच करेंगे।


अन्य पोस्ट