सरगुजा

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में 3 गिरफ्तार
28-May-2024 8:27 PM
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 28 मई।
सरगुजा पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया। एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोपी राजा मझलीपीड़ नवागढ़ थाना अम्बिकापुर के विरुद्ध धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1)का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण में आरोपी मो. साजिद अंसारी रनपुरखुर्द सरनापारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर  के विरुद्ध धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1)का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना कोतवाली के तीसरे प्रकरण में आरोपी कृष्णानंद भटगांव जिला सूरजपुर के विरुद्ध  धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1)का अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की गई।

आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट