सरगुजा
पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत
26-May-2024 9:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 26 मई। लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटकोना में पेड़ से गिरने से अधेड़ की मौत हो गई।
शनिवार सुबह करीब 7 बजे सोमार साय चौधरी (55 वर्ष) अपने बाड़ी में लगे सागौन पेड़ पर चढक़र डाल को छांटने का कार्य कर रहा था, इस दौरान पैर फिसलने से पेड़ के नीचे गिर गया।
परिजनों के द्वारा तत्काल उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा चेक करने के प्राथमिक उपचार कर दौरान गंभीर स्थिति देखते हुए व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां आधे रास्ते में ही मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे