सरगुजा

बाइक की ठोकर, दो बच्चे सहित मां जख्मी
24-May-2024 8:10 PM
बाइक की ठोकर, दो बच्चे सहित मां जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 24 मई।
लखनपुर के एनएच 130 जजगा मन्दिर के पास 2 बच्चे समेत एक महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।  ग्रामीणों के अनुसार ग्राम जजगा थाना लखनपुर में अपने दुकान  के पास खड़े दो बच्चे समेत मां को मोटर साइकिल के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी।

उदयपुर की ओर से अंबिकापुर जाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार चालक शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए जोरदार ठोकर मार कर मोटर साइकल घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गया। 

दुर्घटना से एक बच्चे को गंभीर चोट आई है। घायल हुए आकृति सिंह उम्र 5 वर्ष, अनन्या 3 वर्ष, पूनम सिंह 28 वर्ष को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र उदयपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट