सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 मई। सरगुजा जिले में स्थित बन्दरकोट गुफा को धार्मिक रूप से विकसित एवं संरक्षित किए जाने की मांग कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है, इसके साथ ही मूलभूत सुविधाओं को दूर करने की मांग की गई है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बड़ा दमली में स्थित बन्दरकोट गुफा को स्थानीय लोगों के द्वारा संरक्षित एवं विकसित करने की मांग कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में स्थित बन्दरकोट गुफा स्थानीय मान्यताओं और जनश्रुतियों में सुग्रीव की गुफा के नाम से प्रतिष्ठित है, यह गुफा छत्तीसगढ़ राम वन गमन पथ के तट पर स्थित है। वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास के रामचरितमानस में वर्णित पंपापुर ग्राम व पंपापुर सरोवर का उल्लेख भी है,जो इस गुफा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। गुफा से कुछ दूरी पर स्थित मैनपाट सरभंजा ग्राम भी है जिसका रामचरितमानस रामायण में उल्लेखित सारभंग ऋ षि की तपोस्थली है, इसके साथ ही गुफा से थोड़ी दूर ही मतरिंगा की पहाड़ी है, जो रेड नदी का उद्गम स्थल है।
बन्दरकोट गुफा को विकसित व संरक्षित करने की मांग कर दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।