सरगुजा

कार खाई में, चालक बाल-बाल बचा
23-May-2024 8:18 PM
कार खाई में, चालक बाल-बाल बचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 23 मई।
बीती रात लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा के हंसडाड़ में 20 फीट गहरी खाई में एक कार गिर गई। इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बचा।

जानकारी अनुसार बुधवार रात्रि 10 बजे लगभग एककार बिहार मोतिहार से बिलासपुर की ओर जा रही थी,जहां ड्राइवर जोसेफ को झपकी आने से 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। 


अन्य पोस्ट