सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 मई। रुपये की मांग कर मारपीट करने वाले 2 आरोपीयों को गांधीनगर पुलिस ने चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी आशीष शर्मा निवासी नमनाकला थाना गांधीनगर ने 22 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 मई की शाम दोस्त के साथ अपनी कार से भगवानपुर रोड से एमजी रोड तरफ जा रहा था कि भगवानपुर दारू भट्ठी रोड के पास अभिषेक सिंह कलचुरी उफऱ् बैटुल एवं मो जावेद सिद्दीकी उफऱ् गोरा खान प्रार्थी को गाड़ी से उतरने को बोले।
प्रार्थी के गाड़ी से उतरने की बाद आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को यह कहते हुए कि तुम बहुत पैसा कमा रहे हो, ऐश कर रहे हो, हम लोगों को भी पार्टी करने के लिए 5-10 हजार रूपये दो।
प्रार्थी के मना करने पर दोनों आरोपी गाली देकर देते हुए मारपीट करने लगे। जिसे आसपास के लोग छुड़ाये। प्रार्थी घटनास्थल से थोड़ा आगे आया तो उसके गले का चेन नहीं मिला।पुलिस टीम नेे घटनास्थल निरीक्षण कर दोनों आरोपियों की चंद घंटे के भीतर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक सिंह कलचुरी उफऱ् बैटुल केदारपुर अम्बिकापुर, मो. जावेद सिद्दीकी उफऱ् गोरा खान मोमिनपुरा पर्राडांड अम्बिकापुर का होना बताये।
आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों से प्रार्थी के चेन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर जानकारी होना नहीं बताये। आरोपियों के बयान की तस्दीक की जा रही है। आरोपियों द्वारा मारपीट करना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।