सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 मई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जुलाई 2024 सत्र के लिए सभी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गयी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून है। उक्त जानकारी के आर टेक्निकल कॉलेज अंबिकापुर के इग्नू, अध्ययन केन्द्र कोड 35145 के समन्वयक रीनु जैन ने दी है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र/छात्रा इग्नू के ऑफिसियल वेबसाइट ignou.ac.in या ignouadmission. samarth. edu.in पर जाकर कर नामांकन कर सकते हैं या फिर हमारे इग्नू अध्ययन केन्द्र (के. आर. टेक्निकल कालेज अबिकापुर) में आकर भी हमारे अध्ययन केंद्र में संचालित प्रोग्राम के लिए नामांकन करा सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 35145 में एम ए. आर. डी. / एम.ए. (समाजशास्त्र) / एम एस डब्ल्यू, बी.ए. जी / बी. कॉम. जी. डिप्लोमा कोर्स (पी.जी. डी आर डी पी जी डी सी.जे / डी.एन.एचई / पी जी सीसीएल) और सर्टिफिकेट कोर्स (सी. ई. एस. सी. एफ. एन/सी.एच. आर/सी.आई.जी / सी आई टी / बीपी.पी.) इत्यादि प्रोग्राम में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है।
इस अध्ययन केंद्र में शिक्षार्थियों के लिए समय समय पर परामर्श कक्षा एवं महत्वपूर्ण जानकारी विद्वान परामर्शदाताओं द्वारा उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण विशेषता है। साथ ही अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए छात्रवृति की भी उपलब्ध है।